करीना कपूर पार्टी में बेबी बंप के साथ पहुंची, अभिनेत्री को चलने में भी परेशानी हो रही हैरणधीर कपूर आज अपना 74 वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपूर परिवार को इस खास मौके पर 14 जनवरी की देर रात स्पॉट किया गया था
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, बबिता कपूर, करिश्मा कपूर अपने दो बच्चों के साथ देखी गईं, नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ देखी गईं।
कपूर परिवार को रणधीर कपूर के घर एक जन्मदिन की पार्टी में स्पॉट किया गया था। ये पिक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
पार्टी में करीना कपूर खान को बेबी बंप के साथ देखा गया। जब वह कार से बाहर निकलीं, तो ऐसा लगा कि उन्हें चलने में परेशानी हो रही है।
करीना कपूर को अपने पति सैफ के साथ कार से बाहर निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान करीना को पीले और हरे रंग की ड्रेस में देखा गया। आपको बता दें, करीना कपूर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
आलिया को उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पार्टी में स्पॉट किया गया। दोनों को मैचिंग कपड़ों में देखा गया था। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। तारा सुतारिया और अदार जैन के साथ-साथ उनके भाई अरमान जैन को भी देखा गया।
करिश्मा कपूर अपने बच्चों और अपनी मां बबिता कपूर के साथ भी पार्टी के दौरान स्पॉट की गईं।रणधीर कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में दिखे। करिश्मा कपूर, समीर कपूर और कियान को पार्टी में देखा गया था। सभी को रणधीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर स्पॉट किया गया।
बता दें, इस बर्थडे पार्टी की वजह से रणधीर कपूर को भी ट्रोल किया जा रहा है। उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन 6 दिन पहले ही 9 फरवरी को हो गया था। लोग सोशल मीडिया पर कपूर परिवार को ट्रोल कर रहे हैं कि उनके भाई की मौत को 10 दिन से भी कम समय बीत चुका है और वे रणधीर कपूर के जन्मदिन की पार्टी कर रहे हैं।